mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला  कहा स्वास्थ्य सुविधाएं हो गई हैं बदहाल

अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, कहा स्वास्थ्य सुविधाएं हो गई हैं बदहाल

08:53 PM Dec 09, 2024 IST | editor1
Advertisement
Advertisement bjp-ad 25

अल्मोड़ा सहित उत्तराखण्ड में बदहाल स्वास्थ्य एंव शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ काँग्रेसियों का फूटा गुस्सा

अल्मोड़ा: जिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एंव अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओ ने अल्मोड़ा सहित पूरे उत्तराखण्ड में बदहाल शिक्षा एंव स्वास्थ्य सेवाओं एंव शिक्षकों और चिकित्सकों की रिक्तियों एंव अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की खस्ताहाल व्यवस्था के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूँककर जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया ।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा स्वास्थ्य सेवाएँ पटरी से बाहर हो चुकी हैं। प्रदेश की धामी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने में गम्भीर नहीं हैं। अगर शीघ्र ही अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो काँग्रेस पार्टी स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करके चरणबद्ध आन्दोलन को बाध्य होगी।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लम्बे समय से अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की धामी सरकार नौकरशाही के दवाब में पूरे उत्तराखण्ड एंव अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं कर पा रही हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत दिवस बेरीनाग की एक युवती अपने भाई के शव को टैक्सी की छत में लाने को मजबूर हुई हैं। इससे बड़ा उदाहरण धामी सरकार की कार्यशॆली में नहीं हो सकता हैं। जो कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को पार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में उतराखण्ड सहित अल्मोड़ा की शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा काँग्रेस पार्टी सदन में पुरजोर तरीके से उठायेगी।
प्रदर्शन में वरिष्ठ काँग्रेसी आनंद बगडवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष सनवाल, पूरन रॊतेला, देवेन्द्र बिष्ट, पारितोष जोशी, अम्बीराम, भुवन अधिकारी, एन डी पाण्डेय, अरविन्द रॊतेला, निजाम कुरॆशी, रोहन आर्या, बाला रावत, दीपेश काण्डपाल, देव मिश्रा, जगदीश तिवारी, कमल मेहता, नेन सिंह, दिनेश पिल्खवाल, मनोज बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, विनोद वेष्णव, प्रदीप बिष्ट, वॆभव पाण्डेय, राजू कनवाल, नवल बिष्ट, शंशाक बिष्ट, संजू सिंह, भानु बिष्ट, सूरज वाणी, चन्द्र कुमार सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

Advertisement
Advertisement
×