For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पार्षद ने सफाई निरीक्षक संग किया क्षेत्रीय निरीक्षण लोगों ने बताईं समस्याएं

पार्षद ने सफाई निरीक्षक संग किया क्षेत्रीय निरीक्षण,लोगों ने बताईं समस्याएं

09:52 AM Apr 20, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

पनियाउडियार वार्ड के पार्षद भूपेंद्र जोशी ने नगर निगम के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी और सफाई निरीक्षक अविनाश कुमार के साथ वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र की स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisement


निरीक्षण के दौरान पार्षद भूपेंद्र जोशी ने बताया कि डाइट गेट के सामने स्थित कूड़ादान स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि वहां हमेशा बंदरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।


सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) समाधान निकाले जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सीधे कूड़ादान में कूड़ा डालें, न कि थैलों में फेंकें। उन्होंने बताया कि थैलों में फेंके गए कूड़े को बंदर इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है।

Advertisement


उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिनके पास पर्याप्त जगह हो, वे अपने घर के पास गड्ढा बनाकर गीले कूड़े से खाद तैयार करें, जिससे किचन गार्डन में उपयोग किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Tags :