For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
वीकेंड में नोएडा से उज्जैन पहुंचे कपल लेकिन फिर नर्मदा नदी में पति की डूबने से हुई मौत

वीकेंड में नोएडा से उज्जैन पहुंचे कपल लेकिन फिर नर्मदा नदी में पति की डूबने से हुई मौत

12:41 PM Apr 16, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

नर्मदा नदी में स्नान करने गये आदित्य का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आदित्य भार्गव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोको काउंटी सोसाइटी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वह मूल रूप से झांसी के दीनदयाल नगर के रहने वाले हैं।

Advertisement

Advertisement


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा से वह उज्जैन आए थे। आदित्य अपनी पत्नी चारू के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे और शाम को ओंकारेश्वर के दर्शन करने के बाद वह दोनों नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंचे लेकिन पैर फिसलने के कारण आदित्य गहरे पानी में डूब गए।

Advertisement

Advertisement

आसपास मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बचाने के लिए दुपट्टा फेंका लेकिन वह पकड़ नहीं पाए।
जानकारी के मुताबिक आदित्य की पत्नी चारों गुरुग्राम में आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आदित्य के साले उदीप्त मुद्गल ने बताया कि आदित्य और चारू शनिवार की देर शाम ओंकारेश्वर पहुंचे थे। शाम 7:30 बजे रात होने की वजह से स्नान की जगह उन्होंने आचमन का विचार किया।


नर्मदा में थोड़ी आगे की ओर गए इसके बाद उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। 100 फीट की दूरी पर बांध खुला होने की वजह से नदी का बहाव भी तेज था।

शनिवार से आदित्य लापता है। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम उनके तलाश कर रही है।


आदित्य और चारू शुक्रवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और यहां से उज्जैन के लिए निकले। रविवार को दिन में आराम कर देर रात तक ग्रेटर नोएडा स्थित घर पहुंचने और सोमवार से नौकरी पर जाने का प्लान था। आदित्य और चारू की वर्ष 2019 में शादी हुई थी। दोनों साथ में रहते थे। पिता रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।


शनिवार की शाम आदित्य नर्मदा में डूब गया। पत्नी ने यह सूचना पुलिस थाने में भी दी बांध खुला होने और पानी का तेज बहाव होने की वजह से रात में एनडीआरएफ और गोताखोरों ने सर्च अभियान नहीं चलाया।


अनुमति मिलने पर बांध का पानी रोका गया। रविवार की सुबह साढे पांच बजे टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। पानी में डूबे आदित्य का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।

Advertisement
Tags :