For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
नैनीताल में कर्फ्यू जैसा माहौल  सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी  रेप आरोपी को पीटने दौड़े वकील

नैनीताल में कर्फ्यू जैसा माहौल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, रेप आरोपी को पीटने दौड़े वकील

08:01 AM May 02, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

नैनीताल में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद काफी बवाल हुआ जो अभी भी थमा नहीं है। सैकड़ो लोग सड़कों पर उतर कर जाम लगा रहे हैं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया है। सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शनकारी और पुलिस से ही दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement


भाजपाई, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व आमजन आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंप आरोपित के घर की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने मुनादी और सख्ती दिखाकर रोक लिया। लोग कोतवाली के बाहर आरोपित को फांसी की सजा देने और उसके घर को ढहाने की मांग को लेकर डटे हैं।

Advertisement


आरोपी को पुलिस हल्द्वानी कोर्ट में पेश करेगी। यहां पेशी के दौरान उसे अधिवक्ता भी पीटने के लिए दौड़े। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसे पेश किया गया। बता दे कि शहर में 12 वर्षीय बालिका के साथ मुस्लिम ठेकेदार 65 वर्षीय उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद बवाल हो गया।

Advertisement


रात में मुस्लिमों की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपित उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था। रात मामला किसी तरह शांत हो गया।

Advertisement


शहर वाशी अब सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों ने आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने की मांग की है।


अधिवक्ताओं ने भी डांठ तिराहे में धरना प्रदर्शन कर आरोपित का केस नहीं लड़ने का एलान किया। जिसके बाद भीड़ मालरोड होते हुए मल्लीताल गाड़ीपड़ाव पहुंची। जहां विशेष समुदाय की दुकानों के बाहर प्रदर्शन करते हुए मस्जिद की ओर बढ़ने लगी।


फिलहाल पुलिस ने उन्हें बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक लिया। इस बीच भीड़ मस्जिद से लौट कर आरोपी के घर रुकुड कंपाउंड की ओर बढ़ने लगी। यह देख पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। मगर चीना बाबा मंदिर के समीप पर्याप्त पुलिस बल पहले से ही तैनात होने के कारण प्रदर्शनकारियों को आरोपित के घर जाने से रोक लिया गया।


घटना के विरोध में शहर में तमाम व्यापार होने अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए जिस कारण सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी और पुलिस फोर्स के अलावा सड़कों पर सामान्य लोग और पर्यटक भी नजर नहीं आए।


इस मामले में बावल किया तो अवैध निर्माण भी याद आ गया। पालिका ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी के भवन को अवैध अतिक्रमण करार देकर नोटिस जारी कर दिया।

पालिका की ओर से आरोपी के भवन को नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर खुद अतिक्रमण हटाने और अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस जारी किए गए है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Tags :