For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
dehradun news  होटल में काम करने वाले दंपति ने एक साथ जहर खा कर दी जान  2 सप्ताह पहले ही आए थे किराए पर रहने

Dehradun News: होटल में काम करने वाले दंपति ने एक साथ जहर खा कर दी जान, 2 सप्ताह पहले ही आए थे किराए पर रहने

03:42 PM May 31, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

देहरादून नेहरू कॉलोनी स्थित अजबपुर कला में किराए के कमरे में रह रहे दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देखने पर कयास लगाया जा रहा है कि जहर खाकर खुदकुशी करने का यह मामला है।

Advertisement


मृतक मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी है। वही मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकल जा रही है जिसके कारण मृत्यु के असली कारणो का पता चल सकेगा।

Advertisement


थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि अजबपुर कला में किराए पर रह रहे दंपति के अचानक तबीयत खराब हो गई है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी गई।

इस दौरान ज्योति शर्मा निवासी अजबपुरकला ने बताया कि उनके किराएदार रूपेश निवासी पुनावली उदयपुर राजस्थान व उसकी पत्नी रेशमा, जोकि उनके दीप नगर रेलवे पटरी के पास स्थित मकान में किराए पर रह रहे थे।

Advertisement


दोनों की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई और एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस पहुंचने से पहले महिला रेशमा उम्र 30 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी जबकि रूपेश को दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।


थानाध्यक्ष का कहना है कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दोनों रुपेश और रेशमा पति पत्नी के रूप में पिछले 15 दिनों से यहां किराए पर रह रहे थे। इससे पूर्व दीप नगर में ही एक अन्य मकान में किराए पर रहते थे।दोनों एक होटल में साफ सफाई का काम करते थे अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।


प्रथम दृष्टया दोनों पति पत्नी की ओर से जहर खाकर खुदकुशी करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा।


थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच में बात सामने आई है कि रेशम की शादी पहले कहीं दूसरी जगह हुई थी वह छोड़कर 2 साल पहले रुपेश के साथ शादी कर कर रहने लगी थी दोनों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी वही रूपेश ने अपने परिवार वालों से 3 साल पहले ही संपर्क तोड़ दिया था

Advertisement
Tags :