For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
देहरादून  सप्तम सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन  खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

देहरादून::सप्तम सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

02:30 PM Mar 03, 2025 IST | editor1
Advertisement

देहरादून:: सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सप्तम सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम (सचिव) ने मार्च पास्ट की सलामी ली, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर सचिव (खेल) श्री अतर सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement jai-shree-college

प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओपन वर्ग में रीना शाही, 30 प्लस श्रेणी में चंपा कोरंगा और सविता नेगी, पुरुष वर्ग में शोबन सिंह और भूपेंद्र सिंह, जबकि 60 प्लस वर्ग में दिनेश चंद्र चैंपियन बने।

Advertisement

कार्यक्रम में सचिवालय क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महामंत्री राकेश जोशी, क्लब की उपाध्यक्ष रीता कौल, कोषाध्यक्ष दिनेश घीगा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रतियोगिता में 250 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के "फिट इंडिया मूवमेंट" के तहत सक्रिय भागीदारी की। क्लब ने इस आयोजन के लिए कर्मचारियों द्वारा शासकीय अवकाश के सदुपयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन ललित चंद्र जोशी, नरेश सिंह नयाल और राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन की सफलता ने सचिवालय कर्मचारियों के उत्साह और फिटनेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Advertisement