For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
delhi news  दिल्ली में हो रही मासूमों की तस्करी  एक बच्चे की कीमत है 10 लाख रुपए  जाने पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली में हो रही मासूमों की तस्करी, एक बच्चे की कीमत है 10 लाख रुपए, जाने पूरा मामला

02:10 PM Apr 14, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

पुलिस की एक टीम ने बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह गुजरात, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में एक्टिव था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisement

इन सदस्यों के नाम - यास्मीन (30), अंजलि (36) और जितेंद्र (47) को गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के चंगुल से एक नवजात लड़के को छुड़ाया गया।

Advertisement


बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी जिस पर उन्होंने कार्यवाही की टीम ने 20 दिनों से अधिक समय तक एक ऑपरेशन चलाया जिसमें संदिग्धों से जुड़े 20 से अधिक फोन नंबरों का विश्लेषण किया। गिरफ्तार आरोपियों को 8 अप्रैल को उत्तम नगर इलाके से पकड़ा गया, जब वे एक बंद कार में बच्चे को छोड़कर भाग गए थे।

Advertisement


बताया जा रहा है कि यह गिरोह गुजरात और राजस्थान के गरीब परिवारों को निशाना बनाते थे और दिल्ली एनसीआर में अमीर और निःसंतान दंपतियों को बच्चों की तस्करी करता था। जिसके लिए वे एक बच्चे के 5 से 10 लाख रुपये लेते थे।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सरोज नाम की 1 महिला के निर्देश पर काम कर रहे थे, फिलहाल अभी भी फरार है।

Advertisement
Tags :