For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री  सस्पेंस आज होगा खत्म शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार नही होगें शामिल

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, सस्पेंस आज होगा खत्म,शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार नही होगें शामिल

05:43 PM Feb 19, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल, 20 फरवरी को दोपहर में रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है, जिनमें प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख है, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां

शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। आमंत्रित अतिथियों में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी,दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी सितारे, झुग्गी बस्ती के अध्यक्ष, ऑटो और कैब ड्राइवरों के प्रतिनिधि और दिल्ली के किसान नेता शामिल हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहेंगे अनुपस्थित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी राज्य यात्रा के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

Advertisement

दिल्ली को मिलेगा नया नेतृत्व

नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा आज शाम तक होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। भाजपा की सरकार दिल्ली के विकास के लिए क्या नई योजनाएं लाएगी, इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :