अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु जाम में फंसे, घंटों परेशान रहे यात्री

06:43 PM Mar 16, 2025 IST | editor1
Advertisement

नैनीताल में होली की छुट्टी मनाने आए श्रद्धालुओं और सैलानियों को रविवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को लंबा जाम मिलने के कारण ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ा।

Advertisement

Advertisement

कैंची धाम से मेहरागांव तक करीब 11 किलोमीटर लंबा जाम लगने से श्रद्धालु और स्थानीय लोग बेहाल हो गए। घंटों जाम में फंसे यात्रियों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

Advertisement

Advertisement

नोएडा से अपने परिवार के साथ आए अमित गुप्ता ने बताया कि भवाली में उनका वाहन दो घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। जाम के कारण छोटे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कोई कारगर व्यवस्था नजर नहीं आई।

स्थानीय निवासी वीरू मेहरा ने बताया कि हर शनिवार और रविवार को यहां जाम लगना आम हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पार्किंग और शटल सेवा जैसी सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

भारी जाम के बावजूद श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। हालांकि, बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण हर सप्ताहांत यह मार्ग जाम से प्रभावित हो रहा है, जिससे न सिर्फ पर्यटक बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article