For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
देवप्रयाग हादसा अपडेट  थार गहरी खाई में समाई  5 की मौत  एक महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन में हुआ चमत्कार

देवप्रयाग हादसा अपडेट: थार गहरी खाई में समाई, 5 की मौत, एक महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन में हुआ चमत्कार

04:34 PM Apr 12, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को बागवान के पास एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम को काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा, जहां से एकमात्र जीवित महिला को बचाया जा सका, जबकि बाकी पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

Advertisement

मरने वालों में फरीदाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्य और एक अन्य किशोर शामिल है। मृतकों की पहचान सुनील गुसाईं, उनकी पत्नी मीना गुसाईं, बेटे धैर्य और सूजल गुसाईं के साथ ही आदित्य नेगी के रूप में हुई है। सभी लोग थार वाहन से धारी देवी दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी हाल ही में खरीदी गई थी, जिस पर 'अप्लाई फॉर नंबर' लिखा था।

Advertisement

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत के अनुसार, दुर्घटनास्थल तक पहुंचना बेहद कठिन था क्योंकि खाई अत्यंत गहरी और दुर्गम थी। रेस्क्यू टीम को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के मलबे और शवों तक पहुंचने में कई घंटे लगे। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है, जबकि घायल महिला का इलाज श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और घटना की जांच की जा रही है कि आखिर वाहन हादसे का कारण क्या रहा।

Advertisement

Advertisement