For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पांचवें साल में 7000 से अधिक नौकरियां देगी धामी सरकार  बताया क्या है पूरा प्लान

पांचवें साल में 7000 से अधिक नौकरियां देगी धामी सरकार, बताया क्या है पूरा प्लान

07:12 PM Jul 02, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

4 साल में 23000 से अधिक युवाओं को रोजगार देने के बाद धामी सरकार अपने पांचवें साल में 7000 से अधिक रोजगार देने की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत विदेश में भी रोजगार देने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 4 जुलाई 2021 को अपना कार्य भार ग्रहण करने के बाद धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और इसके प्रदान करने पर विशेष काम किया। इस दौरान लोक सेवा आयोग उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए 23000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में स्थाई रोजगार प्रदान किया गया।

Advertisement

राज्य लोक सेवा आयोग अगले 6 महीने में करीब 600 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 6 महीने में करीब 32 पदों पर भर्ती करेगा।
9 नवंबर 2022 से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरुआत की गई थी जिसके तहत युवाओं कोआतिथ्य, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जर्मनी और जापान में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और इनमें से 37 को जापान में रोजगार भी दिया गया। सरकार ने 2023 से उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए भारत दर्शन योजना भी शुरू की जिसमें मेधावियों को देश के विभिन्न राज्यों में शैक्षिक भ्रमण पर भेजा रहा है।

Advertisement

इसी प्रकार, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 जून को उत्तराखंड की पहली योग नीति भी घोषित की है।

इस नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले सरकार ने 2024 में खेल नीति लागू करते हुए खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत आरक्षण दिया था।

Advertisement
Tags :