अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

Diesel Price Hike: लोगों पर पड़ी महंगाई की मार, बढ़ गए डीजल के दाम,जानिए क्या है नई कीमत

11:14 AM Apr 02, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

कर्नाटक सरकार ने जनता को एक बड़ा झटका दिया है। कर्नाटक में डीजल की बिक्री पर 3% बढ़ा दिया गया है। इसके बाद वहां डीजल के दामों में दो रुपए की बढ़ोतरी हुई है। यह 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।

Advertisement

राज्य सरकार ने कहा है कि डीजल पर कर्नाटक सेल्स टैक्स 18.4% से बढ़कर 21.70% हो गया है कर्नाटक में इससे पहले डीजल की कीमत 88.99 रुपये प्रति लीटर, जबकि पेट्रोल 102.99 रुपये प्रति लीटर था।

Advertisement

कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि डीजल के दाम में करीब 2 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

Advertisement


एक आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया की 4 नवंबर 2021 से पहले कर्नाटक में डीजल पर बिक्री कर की दर 24% थी और प्रति लीटर बिक्री मूल्य 92.03 रुपए था। पिछले साल 15 जून को कर्नाटक सरकार ने डीजल पर कर की दर घटकर 18.44% कर दिया था।

Advertisement


कहा गया है कि 31 मार्च, 2025 तक बेंगलुरु में डीजल की कीमत 89.02 रुपये, जबकि होसुर (तमिलनाडु) में यह 94.42 रुपये, कासरगोड (केरल) में 95.66 रुपये, अनाथपुरा (आंध्र प्रदेश) में 97.35 रुपये, हैदराबाद (तेलंगाना) में 95.70 रुपये और कागल (महाराष्ट्र) में 91.07 रुपये है।


इस कदम की आलोचना करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर एक-एक करके वस्तुओं पर कर लगाने का आरोप लगाया।


इधर, केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर ‘‘मूल्य वृद्धि दानव’’ में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों का खून चूस रही है।


मीडिया में उन्होंने कहा कि आज से कांग्रेस कंपनी की सरकार कूड़े पर भी उपकर लगा रही है। वह लोगों का खून चूस रही है।’ उन्होंने राज्य सरकार पर धोखा देने और लगातार कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया।

उन्होंने बयान में कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह कर्नाटक ईस्ट इंडिया कांग्रेस कंपनी सरकार की शासन शैली है। आज से कांग्रेस कंपनी सरकार कूड़े पर भी उपकर लगा रही है।

Advertisement
Tags :
Desiel priceHikeKarnataka
Advertisement
Next Article