For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
uttarakhand  राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा

Uttarakhand- राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा

09:53 PM Oct 20, 2022 IST | editor1
Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा दिया है। वित्त विभाग की फाइल को सीएम ने गुरुवार को मंजूर किया। अब कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ते पर है। राज्य में करीब डेढ़ लाख सरकारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दीवाली बोनस का लाभ मिलता है।

Advertisement

वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दैनिक वेतन भेगी कर्मचारियों के साथ ही 4800 ग्रेड तक के समूह ग और अराजपत्रित श्रेणी के समूह ख के कर्मचारियों को मिलता है। बताया कि सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 7 हजार रुपये तक दीवाली बोनस के रूप में दिया जाता है। इससे नीचे ग्रेड के अनुसार बोनस का निर्धारण किया जाता है। दैनिक वेतन और संविदा कर्मचारियों को सरकार 1200 रुपये दीवाली बोनस के रूप में देती है।

Advertisement
Advertisement ssm

Advertisement
Advertisement