अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

राजधानी लखनऊ में हुआ डबल मर्डर, बीच सड़क पर हसिया से काटा गला, जानिए इस डबल मर्डर केस के बारे में

01:18 PM Mar 22, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

शुक्रवार की देर रात दो छात्रों की हसिया से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। काकोरी के नदवा पुल के पास दो लोगों का शव मिला जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन यूपी की राजधानी में सड़क इस तरह से हुई हत्या ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मृतक काकोरी के पानखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। 25 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रोहित कहीं दावत के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान इनकी हत्या कर दी गई है।

Advertisement

घर से पांच किमी की दूरी पर दोनों के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टि पुलिस ने हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया है। वहीं, हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम भी बना दी गई हैं।

Advertisement

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मिलने के बहाने बुलाकर हत्या की गई है। वही हत्या करने से पहले दोनों को मारा भी गया है। हथियारों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है जो लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।वही मामले की जांच लगातार गंभीरता से जारी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घर से दोनों दावत खाने के लिए निकले थे। इसी बीच दोनों को मिलने के लिए बुलाकर गला रेत कर हत्या कर दी गई।

दोनों में से एक बदन पर शर्ट नहीं थी। इसके अलावा एक का सिर्फ गला रेता गया जबकि दूसरे की दोनो कलाई भी काटी गई हैं। इससे लगता है कि बचाने की कोशिश में काट दिया है।

पुलिस का मानना है कि फिलहाल हत्या की दो वजह नजर आ रही हैं। जमीनी विवाद के चलते पुरानी रंजिश या फिर प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है। पुलिस मामले में दोनों के फोन के सीडीआर खंगाल रही है।

Advertisement
Tags :
Crime newsLucknowmurder
Advertisement