For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बस स्टाफ और पुलिस की तत्परता से बची चार युवतियों की जान  महाकुंभ जाने के दौरान हुई बड़ी दुर्घटना से बचाव

बस स्टाफ और पुलिस की तत्परता से बची चार युवतियों की जान, महाकुंभ जाने के दौरान हुई बड़ी दुर्घटना से बचाव

05:23 PM Feb 17, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

उत्तराखंड परिवहन निगम के स्टाफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता से देहरादून से प्रयागराज जा रही चार युवतियों की जान बच गई। यह घटना उस समय हुई जब युवतियां महाकुंभ में स्नान करने के लिए बेला कछार बस अड्डे से वोल्वो बस पकड़ने के लिए आई थीं, लेकिन रैपिडो बाइक चालक उन्हें एक संदिग्ध स्थान पर ले गए थे।

Advertisement

Advertisement

बस का परिचालक हेमराज और चालक कपिल यादव ने युवतियों से संपर्क करने के बाद उनकी स्थिति का पता किया और जब उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए युवतियों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। दोनों बाइक सवार युवकों को भी हिरासत में लिया गया।

Advertisement

Advertisement

परिवहन निगम की वोल्वो बस शनिवार शाम को देहरादून से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी, और रविवार सुबह 10 बजे बेला कछार बस अड्डे पहुंची। यहां से बस की वापसी शाम 5 बजे निर्धारित थी, लेकिन चार युवतियां समय पर नहीं पहुंची। परिचालक ने जब संपर्क किया, तो युवतियों ने बताया कि वे संदिग्ध स्थान पर हैं और उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा है।

परिचालक और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने एक घंटे के भीतर युवतियों को सकुशल बचाया और बस तक पहुंचाया। इस प्रयास के चलते चार युवतियों की जान बचाई गई। परिवहन निगम के स्टेशन अधीक्षक अजित कुमार ने इस मुस्तैदी को सराहा और कर्मचारियों को सम्मानित करने का ऐलान किया।

Advertisement