For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
दुगालखोला वार्ड  चंचल दुर्गापाल 1 वोट से विजयी

दुगालखोला वार्ड: चंचल दुर्गापाल 1 वोट से विजयी

07:14 PM Jan 25, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा: नगर निगम के दुगालखोला वार्ड में हुई दोबारा मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार चंचल दुर्गापाल ने मात्र 1 वोट से जीत दर्ज की है। पहले की मतगणना में भी चंचल दुर्गापाल ने 1 वोट से बढ़त बनाई थी, लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी आशा रावत ने गिनती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुनः मतगणना की मांग की थी।

Advertisement

प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार किया और मतगणना को फिर से आयोजित किया गया। दोबारा हुई गिनती में चंचल दुर्गापाल को 235 वोट और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी आशा रावत को 234 वोट मिले। इसके साथ ही चंचल दुर्गापाल ने दुगालखोला वार्ड में अपनी जीत सुनिश्चित की।

Advertisement

इस परिणाम के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि वार्ड में यह जीत चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×