For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
माफी का एलान करने के बाद भी निगम मांग रहा हैं यूजर चार्ज

माफी का एलान करने के बाद भी निगम मांग रहा हैं यूजर चार्ज

09:47 AM Jun 10, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के व्यापारियों और निवासियों के विरोध करने के बाद एमसीडी ने यूजर चार्ज न वसूलने की घोषणा की लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैऑनलाइन संपत्ति टैक्स जमा करने पर भवन मालिकों से यूजर चार्ज मांगा जा रहा है।

Advertisement


नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर यूजर चार्ज की रकम दिखाए जाने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। यह संपत्ति कर जमा नहीं हो पा रही है। मियांवाली कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कालरा ने बताया कि उन्होंने बीते शनिवार को अपना संपत्तिकर ऑनलाइन जमा करने का प्रयास किया, तो 2500 रुपये यूजर चार्ज जोड़ दिया गया। उन्होंने बिना यूजर चार्ज अपना संपत्तिकर 5,212 रुपये जमा कराना चाहा, तो रकम जमा नहीं हुई।

Advertisement


उनका कहना है कि एमसीडी ने घोषणा की थी कि बिना यूजर चार्ज के संपत्तिकर जमा करने का विकल्प पोर्टल पर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। उनकी कॉलोनी के कई अन्य भवन मालिक भी संपत्तिकर जमा नहीं करा पा रहे हैं। शाहदरा निवासी विनीत कुमार भी यूजर चार्ज की वजह से संपत्तिकर जमा नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें नगर निगम के पोर्टल पर ऐसा कोई विकल्प नहीं मिला, जिसके माध्यम से बिना यूजर चार्ज सिर्फ संपत्तिकर जमा किया जा सके।

Advertisement


उनका कहना है कि जब निगम ने यूजर चार्ज लगाने का आदेश वापस ले लिया है, तो अब पोर्टल पर उसके दर्शाए जाने का क्या औचित्य है।


निगम नगर निगम ने अप्रैल में संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज लगाया था। एक जून से संपत्ति कर माफी योजना शुरू हो चुकी है। यूजर चार्ज को वैकल्पिक कर दिया गया है। बीते 21 मई को निगम के सदन की बैठक में यूजर चार्ज को लेकर निजी सदस्य विधेयक लाया गया।

इसके तहत यूजर चार्ज पर पुनर्विचार करने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रस्ताव में यूजर चार्ज को संपत्ति कर के साथ न जोड़ने की बात भी शामिल की गई। मौजूदा स्थिति में दिल्ली में नागरिकों से कूड़ा उठाने के लिए इस शुल्क को अनिवार्य तौर पर नहीं लिया जा रहा है।

Advertisement
Tags :