For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शिक्षको का शानदार प्रदर्शन किरन और नीलम ने जीते पदक

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शिक्षको का शानदार प्रदर्शन,किरन और नीलम ने जीते पदक

08:22 AM Mar 12, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा:: चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद के प्रतिभागी शिक्षकों के शानदार प्रदर्शन पर राजकीय शिक्षक संघ ने खुशी जताई है।

Advertisement jai-shree-college

अल्मोड़ा जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाड़ेछीना की व्यायाम शिक्षिका किरन बिष्ट पाटनी ने लम्बी कूद में रजत पदक प्राप्त किया तथा राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा की व्यायाम शिक्षिका नीलम पुरी बिष्ट ने योगा प्रतियोगिता में रजत तथा रिथिमिक योगा प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

Advertisement

दोनों शिक्षिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी अल्मोड़ा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, मंडलीय मंत्री रवि शंकर गुसाईं, जिला अध्यक्ष भारतेन्दु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश पंत, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री कैलाश सिंह रावत, संयुक्त मंत्री महिला अजरा परवीन, संगठन मंत्री मदन सिंह भंडारी, संगठन मंत्री महिला रैना अधिकारी, आय व्यय निरीक्षक जीवन सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी नितेश कांडपाल, ललित पाठक, किशन खोलिया, जिला क्रीड़ा समन्वयक नवीन वर्मा, पंकज टम्टा, गणेश शाही, शैलेन्द्र वर्मा, सुरेश वर्मा, धन सिंह धौनी, विरेन्द्र नेगी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :