अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

दिल्ली के कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट की रसोई में भड़की आग, छह कर्मचारी झुलसे, मची अफरातफरी

03:54 PM Mar 13, 2025 IST | editor1
Advertisement

दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट की रसोई में लगी, जिससे वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

Advertisement

आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग रसोई में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी थी। झुलसे कर्मचारियों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भी लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंची

इस बीच गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भी आग लगने की खबर आई। यह प्रतिष्ठान कई वर्षों से बंद पड़ा था। सुबह 6:30 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, वहां के ढांचे में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील फाइबर का इस्तेमाल हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और आग को नियंत्रित कर लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article