mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ  मनमोहन सिंह का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

07:35 AM Dec 27, 2024 IST | editor1
Advertisement

दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें गुरुवार शाम एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

Advertisement bjp-ad 25

बताते चलें कि पंजाब से आने वाले मनमोहन सिंह की शिक्षा पंजाब में ही हुई। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शिक्षक के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने यूएनसीटीएडी सचिवालय में भी काम किया तथा उन्हें 1987 और 1990 में जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में नियुक्ति किया गया।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

1971 में डॉ. मनमोहन सिंह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए। 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। उन्होंने वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×