अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

घायल बेटे की हालत में नहीं हुआ सुधार तो तंग आकर माता-पिता में खाया जहर

05:25 PM Apr 06, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

नागल क्षेत्र में दुर्घटना में घायल होने से एक युवक की हालत काफी खराब हो गई, जिसकी हालत अभी तक नहीं सुधरी। तबीयत ठीक नहीं होने से उसके माता-पिता इतना परेशान हो गए कि उन्होंने जहर खा लिया।

Advertisement

दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है जिसके बाद उन्हें फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों का कहना है कि दंपति की हालत अब स्थिर हो गई है।

Advertisement


जल्द उनके हालत में सुधार आ जाएगा।
थाना नागल के गांव फतेहपुर कला निवासी जनेश्वर का पुत्र सन्नी करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Advertisement

माता-पिता द्वारा अपनी जीवन भर की जमा पूंजी खर्च करने के बाद भी बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ। इससे पिता जनेश्वर और मां ममता को काफी दुख हुआ जिसके बाद उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया बड़े बेटे प्रिंस ने जब मां-बाप के मुंह से झाग निकलते हुए देखा तो वह उन्हें सीएचसी ले गया।

Advertisement


इसकी सूचना जब ग्रामीणो को लगी तो दंपत्ति के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके पश्चात ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

दोनों की हालत में सुधार नहीं देखने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है दंपति की हालत पर चिकित्सक निगरानी बनाए हुए हैं।


उधर, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दंपती के जहर खाने की सूचना मिली है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जांच में पता लगा है कि बेटे की तबीयत ठीक न होने से आहत होकर दंपती ने जहर खाया है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags :
Shockingviral
Advertisement