For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पशु कटान के बाद चर्बी से बनता था घी  पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

पशु कटान के बाद चर्बी से बनता था घी, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

06:21 PM Mar 17, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

आगरा के एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे पशु कटान के बड़े मामले का खुलासा किया है। तीन घरों में लंबे समय से अवैध रूप से पशुओं को काटा जा रहा था और उनकी चर्बी से देसी घी बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पशुओं की खाल, मांस और चर्बी से बने घी के टिन बरामद किए हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला शेखान में बबलू और फरमान के घर में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में पशु मांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को एक और घर में कटान होने की जानकारी मिली, जिस पर उस्मान के घर छापा मारा गया। वहां से 70 टीन चर्बी से भरे हुए मिले, जिनके बारे में पुलिस को शक है कि इनका इस्तेमाल देसी घी बनाने के लिए किया जा रहा था।

Advertisement

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन भी इस तरह के अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

Advertisement
×