चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड हुआ अनिवार्य
12:58 PM Apr 13, 2025 IST
|
editor1
Advertisement
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 जल्द शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और बनाने के उद्देश्य से अब 13 या इससे अधिक यात्री क्षमता वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में पंजीकृत वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड पूरी यात्रा अवधि के लिए मान्य होगा वहीं अन्य राज्यों के वाहनों को लिए यह वैद्यता 15 दिन की होगी।
Advertisement
बताते चलें कि वाहनों की निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहा है। वहीं चालक के लिए भी सरकार ने नियम बनाए हैं। चालक के पास वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र, परमिट से संबंधित सभी दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement