For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
दिल्ली के इस हनुमान मंदिर में स्वयं प्रकट हुए थे हनुमान जी  24 घंटे होता है प्रभु श्री राम के नाम का जाप  हनुमान जयंती पर करें दर्शन

दिल्ली के इस हनुमान मंदिर में स्वयं प्रकट हुए थे हनुमान जी, 24 घंटे होता है प्रभु श्री राम के नाम का जाप, हनुमान जयंती पर करें दर्शन

04:38 PM Apr 12, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

हनुमान जी पर उनके भक्तों के अटूट आस्था है। हनुमान जयंती आज पूरे देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई है। यूं तो दिल्ली एनसीआर में कई सारे हनुमान मंदिर हैं लेकिन दिल्ली का एक ऐसा मंदिर है जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सभी यहां बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Advertisement


हम बात कर रहे हैं राजधानी के प्राचीन हनुमान मंदिर की। कनॉट प्लेस के बाबा खड्ग सिंह मार्ग पर स्थापित इस मंदिर में न केवल दिल्ली बल्कि आसपास के इलाके से ही रोजाना भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को तो यहां इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं होती है।

Advertisement


शाम की आरती का नजारा तो बेहद खूबसूरत होता है। मंदिर के महंत श्रीकांत शर्मा का कहना है कि इस मंदिर में विराजमान हुए हनुमान जी स्वयं प्रकट हैं।

Advertisement


बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त करने के पद पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी मंदिर का विराट स्वरूप आंबेर के महाराजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था। मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में इसका निर्माण करवाया गया था।

Advertisement


यह मंदिर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुका है। यहां 1 अगस्त 1964 से लगातार 24 घंटे श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र का जब चलता रहता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी सच्चे मन से यहां पहुंचता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।


मंदिर पहुंचने के लिए आपको ब्लू लाईन या येलो लाइन के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। स्टेशन से मंदिर की दूरी पैदल भी पार की जा सकती है। आप चाहे तो यहां से मंदिर के लिए ई रिक्शा भी ले सकते हैं।

Advertisement
Tags :
×