mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
21 दिन बाद हर्षनदीप का शव पहुंचा भारत  बड़ी बहन ने दी मुखाग्नि  सिर पर बांधा सेहरा

21 दिन बाद हर्षनदीप का शव पहुंचा भारत, बड़ी बहन ने दी मुखाग्नि, सिर पर बांधा सेहरा

01:09 PM Dec 28, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

अंबाला के गांव मटहेड़ी जट्टां के 22 वर्षीय हर्षनदीप सिंह का शव शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा। युवक हसंदीप सिंह की बाइट 6 दिसंबर को कनाडा के एडमोंटन शहर स्थित एक अपार्टमेंट कांप्लेक्स में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement bjp-ad 25

युवक हर्षनदीप सिंह की बड़ी बहन प्रभजोत कौर ने मुखाग्नि देकर भाई का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों सहित आसपास के गांव के काफी लोग एकत्रित हो गए थे। लोगों ने इस घटना पर काफी दुख जताया।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

हर्षनदीप सिंह के मामा मनजीत सिंह मंछौडा ने शव को भारत लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले एडमोंटन निवासी गुलजार सिंह निर्माण और कनाडा सरकार का आभार व्यक्त किया। गुलजार सिंह निर्मल ने शव को भारत लाने के लिए फंड की व्यवस्था भी करवाई थी।

Advertisement

कनाडा सरकार ने हर्षनदीप को सम्मान देते हुए उसे श्रद्धांजलि भी थी मनजीत सिंह मंछौड़ा ने कहा कि अगर सरकारी युवाओं को भारत में ही रोजगार उपलब्ध करा दे तो कोई विदेश ना जाए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि भांजा हर्षनदीप सिंह स्टडी वीजा पर अगस्त 2023 में कनाडा गया था। वह एडमोंटन नोर कवेस्ट कॉलेज में बिजनेस एवं एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा था। वारदात से तीन दिन पहले वह सिक्योरिटी गार्ड की पार्ट टाइम नौकरी पर लगा था। जब वह ड्यूटी पर था तो एक महिला के साथ आए व्यक्ति ने उनको गोली मार दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। युवक के पिता कुलविंद्र सिंह किसान हैं।

Advertisement
Tags :
×