For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
क्या आपने देखा मुख्यमंत्री धामी का किसानी वाला अंदाज  खटीमा के खेतों में दिखाई दिए जुताई और धान की रोपाई करते हुए

क्या आपने देखा मुख्यमंत्री धामी का किसानी वाला अंदाज, खटीमा के खेतों में दिखाई दिए जुताई और धान की रोपाई करते हुए

12:37 PM Jul 05, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार के सुबह अचानक अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगरा तराई पहुंचे जहां उन्होंने अपने खेतों में बैल चलाएं और धान की रोपाई भी की। मुख्यमंत्री धामी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर किए हैं जिसमें वह खेतों में बल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement


इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ अपने खेत में धान की रोपाई भी की और किसी के अनुभव को महसूस किया। धामी ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई पर किसानों के श्रम त्याग और समर्पण को अनुभव करके पुराने दिनों को याद किया।

Advertisement


उन्होंने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा "हुड़किया बौल" के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की।

Advertisement


सीएम धामी ने इसके बाद अपने गांव के लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान किसान भी मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर बेहद ख़ुश हुए।

Advertisement
Advertisement
Tags :