For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी  इन जिलों में बारिश की संभावना  जानिए कैसा रहेगा आने वाले पांच दिनों मौसम

उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आने वाले पांच दिनों मौसम

03:46 PM Jan 17, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

उत्तराखंड में जमकर बारिश और बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी की दोहरी मार के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार को कई जगहों पर राज्य में मौसम साफ रहा।

Advertisement


इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश को लेकर अपडेट दिया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई।

Advertisement

गंगोत्री हाईवे गुरुवार को सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बाधित रहा। चमोली में पर्यटन स्थल औली में फिर बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने औली में बर्फबारी का लुफ्त उठाया।

Advertisement

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ समेत अन्य स्थानों पर बर्फबारी हुई। चकराता की ऊंची चोटियों पर भी सीजन की चौथी बर्फबारी हुई।

Advertisement


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। 18 से 22 जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
देहरादून में सुबह के समय हल्की बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई।

बुधवार को जहां देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, वह गुरुवार को 6.2 डिग्री कम यानी 17.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। प्रदूषण स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। गुरुवार को एक्यूआई 156 रहा।

Advertisement
Tags :
×