मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में बताया जा रहा है की जब महिला नीचे गिरी तो उनकी दो साल की बेटी घर पर ही थी। महिला के साथ हादसा हुआ है या फिर महिला ने सुसाइड किया है।इसको लेकर अब पुलिस जांच कर रही है। यह घटना मिसरोद पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले पारस हर्मिटेज की है। महिला का नाम सारिका जैन है। सीसीटीवी फुटेज में महिला सड़क पर नीचे गिरते हुए दिखाई दे रही है। महिला नीचे कैसे गिरी इस बारें में महिला की बेटियों को भी पता नहीं है।जिसको लेकर महिला के पति अभिषेक जैन का कहना है की उनका एमपी नगर में ऑफिस है और वे सोमवार को सुबह अपने ऑफिस चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी और उनकी दोनों बेटियां थी। इस दौरान ये हादसा हुआ। जैसे ही महिला नीचे गिरी आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सिक्योरिटी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।भोपाल - हादसा या आत्महत्या! बालकनी से गिरकर महिला की मौत का CCTV आया सामने, परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस, मिसरोद थाना क्षेत्र के पारस हर्मिटेज की घटना #Bhopal #Crime #CCTVFootage @CP_Bhopal @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/TCyat00cFy— Peoples Samachar (@psamachar1) December 10, 2024