mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
यहां दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट  फिर शव को जला दिया

यहां दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, फिर शव को जला दिया

03:38 PM Dec 05, 2024 IST | editor1
Advertisement

केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया।

Advertisement

Advertisement

बेडूला गांव के बलवीर सिंह (52) के दो पुत्रों ने बुधवार रात्रि को उनके साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बेटे अपने पिता के शव को लेकर नदी किनारे पहुंचे और जला दिया। नदी किनारे उठता धुंआ देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर दिया है।

आरोपी बेटों में से एक मुंबई में नौकरी करता है और तीन दिन पूर्व घर आया था। दोनों का कहना है कि उनका पिता बचपन में उन्हें बहुत बेरहमी से पीटता था, जिस कारण वह पिता को पसंद नहीं करते थे।

Advertisement
×