For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
देहरादून से नैनीताल  बागेश्वर  मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर की हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ

देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर की हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ

02:54 PM Mar 11, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

देहरादून। उत्तराखंड में उड़ान योजना के अंतर्गत विभिन्न शहरों को हवाई सेवा से जोड़े जाने के क्रम में आज एक और चरण की शुरुआत हुई है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 4 हेली सेवाओं का शुभारंभ किया है जिसके जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं। अब हवाई सेवा प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी। इससे यातायात में सुविधा के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इमरजेंसी की स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे लोगों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement