For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
भीषण सड़क हादसा  27 वर्षीय डॉक्टर की मौत  दो गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा: 27 वर्षीय डॉक्टर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

04:00 PM Mar 09, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चंडाक-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर शनिवार देर रात हुई, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर की पहचान लक्ष्मण, निवासी लख्ती, जौरासी डीडीहाट के रूप में हुई है।

Advertisement

Advertisement

शनिवार की रात जिले के दो डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति कार से स्विमिंग पूल क्षेत्र में घूमने निकले थे। इस दौरान उनका वाहन संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में लक्ष्मण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नगर के सिटी हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर आर. रवि, निवासी मैसूर (कर्नाटक) और धारचूला निवासी दिव्यांशु जोशी शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर लक्ष्मण ने इलाज के दौरान सुबह 3:30 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टर आर. रवि और दिव्यांशु जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement