अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

20 राज्यों में IMD का बारिश का अलर्ट, गुजरात में झुलसाने वाली गर्मी, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

01:25 PM Mar 23, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कुछ जगहों पर भीषण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आज तेज़ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

Advertisement

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक जैसे राज्यों में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में पेड़ों के गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। पूर्वी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

वहीं, देश के पश्चिमी हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह अलग रहेगा। गुजरात में गर्मी अपने चरम पर होगी, जहां तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन आने वाले चार दिनों में यहां तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक का बदलाव हो सकता है। फिलहाल, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement