For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
मथुरा में नशे में धुत पति ने पत्नी को छत से फेंककर की हत्या  शव खेत में दबाकर किया सबूत मिटाने का प्रयास
Oplus_131072

मथुरा में नशे में धुत पति ने पत्नी को छत से फेंककर की हत्या, शव खेत में दबाकर किया सबूत मिटाने का प्रयास

11:32 AM Apr 13, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm
Advertisement


मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सुखदेवपुर गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में दफन कर पुलिस और समाज की नजरों से छिपाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों को कुछ संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

Advertisement

पूरा मामला जमुनापार थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी विजय अपनी पत्नी रेखा के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात विजय शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने रेखा को छत से नीचे धकेल दिया। रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विजय ने रात के अंधेरे में शव को खेत तक घसीटकर ले गया और गड्ढा खोदकर उसे वहीं दफना दिया।

Advertisement

अगले दिन जब घरवालों ने रेखा के बारे में पूछा तो विजय ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। लेकिन उसकी हरकतों से शक गहराता गया और आखिरकार उसके छोटे भाई ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी। पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस आरोपी की निशानदेही पर खेत से महिला का शव बरामद कर लाई।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि विजय का एक दिव्यांग महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिससे उसकी पत्नी रेखा अक्सर नाराज़ रहा करती थी। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद होते थे। घटना की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो अंतत: रेखा की जान ले बैठा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और हैरानी का माहौल बना हुआ है।

Advertisement