भूकंप के झटकों से डोल उठी भारत की धरती, जानिए कितनी थी तीव्रता
01:14 PM Dec 28, 2024 IST
|
Newsdesk Uttranews
Advertisement
भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ समय से भूकंप की घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बन गया है। शुक्रवार को एक बार फिर से भारत के एक राज्य में भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी।
Advertisement
दरअसल, शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Advertisement
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर जम्मू-कश्मीर में आए इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र प्रदेश के बारामूला जिले में था, जो जमीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। यह भूकंप शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को रात 9 बजकर 6 मिनट पर आया।
Advertisement
अब तक इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement