mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
जीजीआईसी द्वाराहाट में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया इन्द्रमणी बडोनी की जयन्ती

जीजीआईसी द्वाराहाट में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया इन्द्रमणी बडोनी की जयन्ती

02:52 PM Dec 24, 2024 IST | editor1
Advertisement

द्वाराहाट:: पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा तथा उत्तराखंड सांस्कृतिक धरोहर व लोककलाओं के ज्ञाता इंद्रमणि बडोनी जी का जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षिकाओं द्वारा इंद्रमणि बडोनी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। भूमिका आर्या द्वारा बडोनी पर भाषण तथा खुशबू आर्या द्वारा कविता पाठ किया गया।विद्यालय की शिक्षिका दीपा उपाध्याय द्वारा इंद्रमणि बडोनी का जीवन वृतांत बताया गया। शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने छात्राओं से अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को उत्तराखंड के रहन- सहन, खान -पान,पहनावा एवं तीज -त्योहार की जानकारी सांझा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू रावत द्वारा किया गया। सभी कार्यक्रम कुमाउंनी, गढ़वाली तथा जौनसारी भाषा में आयोजित किये गए। इस अवसर पर लता अधिकारी, चित्रा पांडे, किरन बिष्ट , सुरभि,चंद्र मोहन सिंह नेगी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×