अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

" अल्मोड़ा में आपदा मद‌ को भाजपा कार्यालय‌ के काम के लिए स्वीकृत करना दुर्भाग्यपूर्ण", कांग्रेस‌ का आरोप

02:16 PM Apr 06, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

अल्मोड़ा:: कांग्रेस जिलाध्य्क्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन द्वारा आपदा मद से भाजपा कार्यालय में विकास कार्य हेतु धन स्वीकृति करने पर आश्चर्य जताया है।
उन्होंने जिला प्रशासन पर आपदा मद के धन के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा की अब जिला प्रशासन भाजपा के आगे नतमस्तक हो गया है।
उन्होंने कहा पिछली बरसात में अल्मोड़ा जिले में करोड़ो रूपये का नुकसान हुआ कई सड़के रास्ते गावों में गरीब लोगो की दीवारें, आँगन तक टूट गए कई ग्रामीण रास्ते ध्वस्थ हुये कई विभागों को करोड़ो का नुकसान हुआ आम जनता ने आपदा से हुये नुकसान की रिपोर्ट भी आपदा कंट्रोल में लिखवाई लेकिन जिले के अधिकारियो ने उनके नुकसान पर कोई मदद नहीं की।
लेकिन जिस पार्टी के देश भर में करोड़ों रूपये के पार्टी कार्यालय है जिस पार्टी को देश में सबसे ज्यादा चंदा मिलता है उसको आपदा मद से पार्टी कार्यालय के लिए जिला प्रशासन आगे आ गया और लाखो रूपये आपदा मद से भाजपा कार्यालय के लिए स्वीकृत कर दिए जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण और आम जनता के साथ धोखा और आपदा की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
"It is unfortunate that disaster funds were sanctioned for the work of BJP office in Almora"
Advertisement