अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

पत्रकार किशन को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान

05:51 PM Mar 17, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आयोजन 29 और 30 मार्च को स्वर्गीय पत्रकार उमेश डोभाल के गांव सिरोली (पौड़ी) में होगा। इस बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए अल्मोड़ा के न्यूज 18 के संवाददाता किशन जोशी को सम्मानित किया जाएगा। पहली बार अल्मोड़ा जिले से किसी पत्रकार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिलेगा। साथ ही, अल्मोड़ा के सोमेश्वर से हर्ष काफर को गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान से नवाजा जाएगा।

Advertisement

★ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में पहली बार सम्मान
किशन जोशी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाना अल्मोड़ा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाया है।

Advertisement

★ हर्ष काफर को मिलेगा जनकवि सम्मान
गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान के लिए सोमेश्वर के हर्ष काफर का चयन हुआ है। हर्ष ने अपनी कविताओं और लेखों के माध्यम से जनसमस्याओं को आवाज दी है।

Advertisement

★ पत्रकारों और स्थानीय लोगों में खुशी
किशन जोशी और हर्ष काफर के चयन पर प्रेस क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। किशन जोशी और हर्ष काफर के चयन पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष गिरीश पंत,सचिव रमेश जोशी, राजेंद्र रावत, प्रकाश पांडे,पीसी तिवारी,प्रकाश पांडे,जगदीश जोशी चंद्रशेखर द्विवेदी, मुकेश सकटा चंदन नेगी, सुरेश तिवारी,हरीश भंडारी,निर्मल उप्रेती,प्रकाश चंद्र पंत,डॉ निर्मल जोशी,शिवेंद्र गोस्वामी, नवीन उपाध्याय,नसीम अहमद,हिमांशु लटवाल, अशोक पाण्डे,कपिल मल्होत्रा‌,हर्षवर्धन पांडे,एसएस कपकोटी, अनिल सनवाल,संतोष बिष्ट कमलेश कनवाल,रमेश जडौत संजय अग्रवाल,राजेंद्र धानक, कंचना तिवारी,मोहित बिष्ट,देवेंद्र बिष्ट, जगजीवन बिष्ट,दयाकृष्ण कांडपाल आदि ने खुशी जताई है समेत कई पत्रकारों ने इसे गर्व का पल बताया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Next Article