For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
कैलाश मानसरोवर के यात्रियों का पिथौरागढ़ में किया गया भव्य स्वागत  पहनाई गई फूल माला और बजाए गए ढोल

कैलाश मानसरोवर के यात्रियों का पिथौरागढ़ में किया गया भव्य स्वागत, पहनाई गई फूल माला और बजाए गए ढोल

10:15 AM Jul 06, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का प्रथम दल शनिवार को पिथौरागढ़ जनपद पहुंचा। यहां कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने विश्रामगृह पहुंचने पर सेना व प्रशासन के अधिकारियों ने यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Advertisement

इस मौके पर कुमाऊं के परंपरागत छोलिया नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई जिससे यात्रियों को उत्तराखंड के संस्कृति के दर्शन हुए। आपको बता दे कि आज सुबह पुष्कर सिंह धामी ने दल को टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के प्रथम दल के स्वागत में 119बीएन पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गौतम पठानिया के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी ने यात्रियों का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया।

Advertisement

इस दौरान पर्यटन आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर ढोल-दमाऊ और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। स्वागत समारोह में आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति का सुंदर समागम भी देखने को मिला इस दौरान यात्रियों ने कुमाऊनी ढोल की थाप पर नृत्य भी किया।


प्रथम दल में कुल 45 यात्री शामिल है, जिनमें 32 पुरुष एवं 13 महिलाएं हैं। यात्रियों में छत्तीसगढ़ से 1, दिल्ली 7, गुजरात 11, जम्मू कश्मीर 2, मध्यप्रदेश 3, महाराष्ट्र 5, राजस्थान 6, तमिलनाडु 2, तेलंगाना 1, यूपी 4 उत्तराखंड 2 और पश्चिम बंगाल से एक यात्री शामिल है।

Advertisement

यात्रा का आयोजन पांच साल बाद हो रहा। कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2019 से स्थगित कैलाश मानसरोवर यात्रा को इस वर्ष पुनः आरंभ किया गया है।

Advertisement
Tags :