For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा निवासी कमल ने  दो विषयों में उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा निवासी कमल ने दो विषयों में उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

12:46 PM Mar 12, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के गोलना मकेड़ी निवासी कमल सिंह रौतेला ने राष्ट्रीय‌ पात्रता परीक्षा(नेट) उत्तीर्ण कर ली है।उन्होंने वार्षिक सत्र जून और दिसंबर 2024 में दो विषयों, राजनीतिक विज्ञान और पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में सफलता प्राप्त की।
कमल ने बताया कि उन्होंने कक्षा 10 तक की पढ़ाई कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से की उसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से कक्षा 12 वीं तक की पढ़ाई की। और फिर आईपी विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
उनके पिता प्रताप सिंह रौतेला सेवानिवृत्त तहसीलदार हैं माता भगवती देवी गृहणी हैं।
कमल की इस सफलता पर उनके परिचितों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

Advertisement jai-shree-college

Advertisement
Advertisement
Tags :