For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बरेली में इंसान तो छोड़िए बंदरों के साथ किया गया यह हैवानियत भरा काम  दुकानदारों ने दिखाई निर्ममता  सुनकर चौंक जाएंगे आप

बरेली में इंसान तो छोड़िए बंदरों के साथ किया गया यह हैवानियत भरा काम, दुकानदारों ने दिखाई निर्ममता, सुनकर चौंक जाएंगे आप

10:20 AM Jun 11, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

यूपी के बरेली के किला थाना के चावल मंडी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यह घटना जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां पांच बंदरों को मार डाला गया जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

Advertisement


सूचना मिलने पर पुलिस और पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई (भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान) भेज दिया।

Advertisement


इस घटना के बाद बंदरों का पोस्टमार्टम भी किया गया और रिपोर्ट में बड़ा खुलासा भी हुआ। बताया गया कि बंदरों को जहर देकर नहीं मारा गया बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया है। उनके शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं और हड्डियां भी टूटी हुई दिखाई दे रही है और कई अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

इससे यह पता चलता है कि उन्हें पीटा गया है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से किला चावल मंडी में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि बंदर उनके व्यापार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दोपहर अचानक खबर आई कि एक अनाज व्यापारी की दुकान के पीछे चार-पांच बंदर बेहोश पड़े हैं।

Advertisement

यह खबर फैलते ही अफवाह फैल गई कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है। इसके बाद मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी

Advertisement
Tags :