mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
10 महीने पहले किराए का कमरा खाली करके फ्रिज छोड़ गया  निकली लिव इन पार्टनर का शव

10 महीने पहले किराए का कमरा खाली करके फ्रिज छोड़ गया, निकली लिव इन पार्टनर का शव

02:23 PM Jan 11, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

मध्य प्रदेश के देवास में फ्रिज में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले हुई थी। जब फ्रीज से बदबू फैलने लगी तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement bjp-ad 25


जानकारी के अनुसार यह मामला मध्य प्रदेश के देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है। 10 जनवरी को यहां के एक मकान में रह रहे किराएदार बलवीर सिंह ने बंद पड़े कमरे से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

सूचना के बाद बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर एक लाश को फ्रिज से बरामद किया। जिसके बाद शव की बारीकी से जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए गए

Advertisement


रिपोर्ट के अनुसार मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में अपना मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन दो कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था।

Advertisement

इसमें एक फ्रिज भी शामिल है। इसी में महिला की लाश मिली। संजय का यहां आना जाना लगा था, लेकिन वो मकान को पूरी तरह न तो खाली कर रहा था और न ही किराया दे रहा था।

बैंक नोट प्रेस पुलिस थाने के एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि संजय पाटीदार के मकान खाली किए जाने के बाद जुलाई 2024 से बलवीर सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे हिस्से में किराए पर रह रहे थे।

8 जनवरी की रात को बलवीर ने कमरों को खोलकर साफ-सफाई की थी और फ्रिज को स्विच ऑफ कर दिया था। 10 जनवरी को जब कमरा खोला गया तो उसमें से बदबू आने लगी। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। और मामले में जांच शुरू की गई

Advertisement
Tags :
×