For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  छात्राओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, छात्राओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

01:52 PM Feb 04, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा:: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित सिविल जज द्वाराहाट राजेंद्र कुमार ,पैनल अधिवक्ता भास्कर पंत तथा प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने पुष्प गुच्छ भेट कर सिविल जज द्वाराहाट राजेंद्र कुमार का स्वागत किया।शिविर में सिविल जज द्वाराहाट राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, बाल विवाह अधिनियम, संपत्ति के अधिकार,पॉक्सो आदि की जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता भास्कर पंत ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने कहा कि समय के साथ सब कुछ बदल रहा है। सुविधाओं व मनुष्य की प्रकृति के साथ अपराधों की प्रकृति भी बदल रही है जिस पर अंकुश कानूनों की जानकारी होने से ही लग सकता है। कार्यक्रम का संचालन माया मेहरा ने किया। इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर अनीता आर्या, वीना चौधरी,लता अधिकारी,किरन बिष्ट, मंजू रावत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
×