For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
महाराष्ट्र दंपति ने बयां की आंखों देखी  20 मिनट की दूरी  गोलियों की आवाज और पीछे मुड़कर नहीं देखा

महाराष्ट्र दंपति ने बयां की आंखों देखी, 20 मिनट की दूरी, गोलियों की आवाज और पीछे मुड़कर नहीं देखा

08:07 PM Apr 23, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

बस 20 मिनट की दूरी, गोलियों की आवाज और जान बचाने के लिए भागते लोग। पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है? लोग चिल्लाने लगे कि आतंकी आ गए, हमला हुआ है। इसके बाद हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement


महाराष्ट्र दंपति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को सुरक्षित करने के लिए तेजी से भागने लगे। पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की आंखों-देखी महाराष्ट्र के एक दंपती ने बयां की है। उन्होंने बताया कि हम घटनास्थल से 20 मिनट की दूरी पर से कुछ देर पहले ही हमने इलाका छोड़ा था।

Advertisement

नागपुर से आए पर्यटक का कहना है कि काफी देर तक गोलाबारी की आवाज आती रही। सब लोग सुरक्षित जगहों पर दौड़ने लगे। हम भी भागने लगे और पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां से बाहर निकलने का गेट 4 फीट का था और भीड़ बहुत थी। भगाने के दौरान मेरी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। मैं पत्नी और बच्चे की सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान था। मैं इस मंजर को ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा।

Advertisement


अस्पताल में भर्ती एक महिला ने बताया कि लोग चिल्ला रहे थे की फायरिंग हो रही है। भागो भागो! लोग निकलने के लिए एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। हर कोई अपनी जान बचा रहे था। पीछे मुड़कर किसी ने नहीं देखा। वहां बच्चे भी थे हमें बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी।


एक टूर गाइड ने बताया कि गोलाबारी की आवाज सुनने के बाद घटनास्थल पर वह पहुंचा और कुछ घायलों को घोड़े पर बिठाकर वहां से ले गया। वहीद ने बताया कि मैंने कुछ लोगों को जमीन पर पड़े देखा, जो मृत लग रहे थे।

Advertisement


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाए और 26 लोगों की हत्या कर दी।

सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

Advertisement
Tags :