अल्मोड़ा: भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और मंत्री निष्कासित, पूरी टीम ने दिया इस्तीफा
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने खगमराकोट में चल रहे चुनाव के बीच पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट और मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह राणा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद मंडल की पूरी टीम ने सामूहिक रूप से भाजपा से इस्तीफा दे दिया।
पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने बताया कि निष्कासित पदाधिकारियों ने खगमराकोट वार्ड में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार किया था। इसको गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी हाईकमान और नेतृत्व की संस्तुति तथा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी की सहमति के बाद दोनों को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
संपूर्ण मंडल टीम का इस्तीफा
दो पदाधिकारियों के निष्कासन के बाद ग्रामीण मंडल की पूरी टीम ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। शुभम चौहान, बालम बोरा, रवींद्र रावत,महामंत्री: कनक पंत, पंकज बिष्ट,मंत्री: दीपेंद्र राणा, कुणाल नयाल, राजेंद्र सिंह, आशीष,कोषाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट,सोशल मीडिया प्रभारी ललित खोलिया ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा को बाय-बाय कह दिया।