अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

कुरान को जलाने वाले शख्स को उतारा मौत के घाट,टिकटॉक पर लाइव सेशन के दौरान हमलावरों ने चला दी गोली

12:05 PM Jan 31, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका को मौत के घाट उतार दिया गया है। बुधवार शाम को कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। 38 वर्षीय सलवान को स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में एक अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारी गई।

Advertisement

Advertisement

जिस वक्त उन्हे मारा गया उस वक्त वह टिकटॉक पर लाइव थे। बताया जा रहा है कि वह नास्तिक थे साल 2023 में ईद के दिन स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने उसने कुरान जलाया था। इस वजह से मुस्लिम देशों ने स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

Advertisement

Advertisement

सलवान इतने पर ही नहीं रुके थे उन्होंने कई बार कुरान को जलाया भी। कुरान के पन्नो पर सूअर का मांस रखने का भी उन पर आरोप है। उन्होंने कुरान को अपने पैरों से कुचला। सलवान का हत्यारा कौन है यह भी नहीं पता चला है।सलवान की हत्या सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है। भारत में राइट विंग समर्थित लोगों का कहना है कि हिंदुओं को भी अब सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि मुस्लिम अपना बदला लेना नहीं भूलते।

सलवान मोमिका और उसके दोस्त सलवान नजीम की आज कोर्ट में पेशी थी। उनके ऊपर अपने देश में इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा था। 31 जनवरी को फैसला आने से पहले ही लोगों ने उसकी जिंदगी का फैसला कर दिया। सलवान इराक में असीरियन-अरामी जो कि ईसाई समुदाय है, उससे ताल्लुक रखता था। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सलवान यह काम करता था। उसका मानना था कि मुस्लिम धर्म के विचार और मान्यता दुनिया के लिए सही नहीं है।

Advertisement
Advertisement