अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की याद में मोदी सरकार अब दिल्ली में बनवाएगी मेमोरियल

12:48 PM Dec 28, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
featuredImage featuredImage
Advertisement

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मेमोरियल बनाने की घोषणा की है। यह निर्णय स्मारक के लिए स्थान आवंटन के लिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के अनुरोध के जवाब में लिया गया है।

Advertisement

डॉ. सिंह के योगदान की याद और सम्‍मान देने के लिए दिल्‍ली में स्‍मारक बनाने की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए साझाा की । 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह की याद में स्मारक बनाने की मांग कांग्रेस ने शुक्रवार को की थी।

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के सरकार के फैसले की जानकारी सीधे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार को दी। यह घोषणा कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद और डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच की गई।

Advertisement

आपको पता है कि कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्मारक के लिए स्थान तय करने में देरी पर चिंता भी जताई थी और इसे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमान की बात भी बताई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में स्मारक बनवाने की बड़ी घोषणा करके सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Delhi memorialDr. Manmohan Singh contributionsFormer Prime Minister of Indiaindian politicsManmohan Singh legacyManmohan Singh memorialModi government tribute
Advertisement