mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
मनमोहन सिंह का कहां  कब और कैसे होगा अंतिम संस्कार  सरकारी प्रोटोकॉल भी जानिए

मनमोहन सिंह का कहां, कब और कैसे होगा अंतिम संस्कार? सरकारी प्रोटोकॉल भी जानिए

07:01 PM Dec 27, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को दिल्ली में हुआ। उनके निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। केंद्र सरकार ने 27 दिसंबर को होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और उनके सम्मान में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कब, कहां और कैसे होगा?

Advertisement bjp-ad 25

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार:

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को 7 दिन के लिए रद्द कर दिया है। मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है, जो 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक रहेगा।नकी अंतिम यात्रा कल यानि 28 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

सरकारी प्रोटोकॉल:

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सरकारी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाएगा और अंतिम संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रीय शोक की घोषणा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या समारोह को स्थगित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अंतिम दर्शन के लिए भी प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की जाती है।

Advertisement

मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है, और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
×