For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड के मास्टर्स एथलीट्स ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 21 स्वर्ण 13 रजत एवं 15 कांस्य पदक

उत्तराखंड के मास्टर्स एथलीट्स ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 21 स्वर्ण,13 रजत एवं 15 कांस्य पदक

09:09 AM Feb 04, 2025 IST | editor1
Advertisement

देहरादून/ अल्मोड़ा:: छठी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 3 फरवरी तक कुन्नमकुलम (केरल) में किया गया। जिसमें 22 राज्यों के लगभग 1500 पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड की देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के 45 खिलाड़ियों द्वारा 49 पदक हासिल करके राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
महिला वर्ग की खिलाड़ियों में भावना गढ़िया द्वारा तीन स्वर्ण, अर्चना बिष्ट द्वारा दो स्वर्ण एक कांस्य, नीमा बिष्ट द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, मीना कंडारी द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, स्वाति पोखरियाल द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, यशोदा कांडपाल द्वारा दो रजत एक कांस्य, माला शर्मा एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस पदक, अंजली डोडेजा एक रजत पदक जीते गए।
इसी प्रकार पुरुष वर्ग में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों में राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, दीपक नेगी दो स्वर्ण एक रजत, सतीश चंद चौहान एक स्वर्ण एक रजत एक कांस्य, ललित चंद्र जोशी एक स्वर्ण दो कांस्य, घनश्याम पांडे दो स्वर्ण, सुमित शाह एक स्वर्ण एक रजत घनानंद पांडे एक रजत, एक कांस्य, सुभाष चंद्र भट्ट एक कांस्य, प्रेम सिंह देऊपा एक रजत , एक कांस्य, भीम सिंह वैद्य एक कांस्य, सतीश चंद्र भारद्वाज दो रजत, रविन्द्र सिंह एक रजत, एक कांस्य, जीएन पंत एक रजत, सचिंद्र सिंह वल्दिया दो कांस्य, सबल सिंह बिष्ट एक रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस गौरवमय सफलता उत्तराखंड की खेल जगत हस्तियों ने अति प्रसन्नता जतायी है, देवभूमि मास्टर्स एथलीट एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सूद, उपाध्यक्ष जयमल सिंह नेगी, धर्मेंद्र कुमार भट्ट, राष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह, केजेएस कलसी, बीएस बाजवा, जितेन्द्र कुमार गुप्ता सहित अनेक खेल प्रेमियों बधाई दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
×