Mathura Accident: भीषण हादसे में टैंपो और थार की हुई भिड़ंत फिर घायलों पर चढ़ा तेज रफ्तार डंपर, चार लोगों की हुई मौत
मथुरा के देवी आटस छटहरा मार्ग पर आज, शनिवार को भीषण दुर्घटना हुई। जिसमें एक तेज रफ्तार थार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल लोगों सड़क पर ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
शनिवार को थाना जैत क्षेत्र में छटीकरा देवी आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार थार और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसके बाद घायल लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ट्रक ने घायलों को कुचल दिया।
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई इस जोरदार टक्कर से थार और सवारी टेम्पो के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि थार की रफ्तार ज्यादा तेज थी और इस जोरदार टक्कर में टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद घायल छटक कर सड़क पर गिर गए तभी टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने घायलों को कुचल दिया। डंपर की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।
इसे देखने के बाद हर किसी के मन में दहशत बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त कर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस क्षतिग्रस्त टेंपो और थार को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।