अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान वायरल, बोले,"दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में फिंकवाया तब यहां पहुंचा…

12:53 PM Mar 20, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया डॉक्टर संजय निषाद का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इसमें संजय निषाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और कहते हैं ''हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं, सात दरोगा के हाथ पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं…।'' हालांकि उत्तर न्यूज़ इस बयान की पुष्टि नहीं करता

Advertisement

डॉक्टर संजय निषाद सुल्तानपुर जिले में निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान जिले के चांदा क्षेत्र के मदारडीह गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है।

Advertisement

इसके पहले उन्होंने औरंगज़ेब विवाद पर बयान देते हुए कहा था कि हमें किताबों में पढ़ाना चाहिए कि कौन कितना क्रूर था। क्रूरता पर जश्न मनाना और मेला लगाना ये कौन सी बात है। मेले से लोग आदर्श सीखते हैं। आज के समय कोई अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार में भारतीय सभ्यता का निर्माण करने वालों की जगह है।

Advertisement

नागपुर हिंसा पर उन्होंने कहां के औरंगजेब को आदर्श मानने वाले इस बात के जिम्मेदार हैं। इसका जवाब उन्हें जनता ही देगी।

सपा मुखिया और पार्टी को बताना चाहिए कि वह औरंगजेब को आदर्श मानते हैं या कृष्ण भगवान को? हम लोग तो निषादराज को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग जो पिछली सरकारों में थे अब बीजेपी सरकार में आकर मजे उठा रहे हैं।

Advertisement
Tags :
BjpSanjay nishadViral news
Advertisement